कायमगंज:फर्रुखाबाद सी. पी. विद्या निकेतन, कायमगंज में बैडमिंटन की जोनल स्तरीय प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।read more:https://pahaltoday.com/9-people-died-due-to-ac-explosion-15-were-saved/
प्रतियोगिता में सी. पी. विद्या निकेतन कायमगंज, जी. पी. एम. कॉलेज बरेली तथा जी. एम. पी. एस. पीलीभीत के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विद्यालय प्रबंधन द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर सहल हसन खान, आदित्य राठौर एवं पल्लवी मिश्रा ने खेल शिक्षकों के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। इसके पश्चात विभिन्न मुकाबले प्रारंभ हुए, जिनमें खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना एवं शानदार प्रदर्शन का परिचय दिया। दर्शकों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर आयोजन को जीवंत बनाए रखा। प्रतियोगिता के अंत में सी. पी. विद्या निकेतन ने अंडर-14 बालक, अंडर-17 बालक, अंडर-19 बालक एवं अंडर-17 बालिका वर्ग में विजेता बनकर अपना दबदबा कायम रखा, जबकि जी. पी. एम. कॉलेज बरेली ने अंडर-19 बालिका वर्ग में जीत हासिल की। विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य आर. के. बाजपेई ने अपने संबोधन में कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और ऐसे आयोजनों से आत्मविश्वास एवं टीम भावना का विकास होता है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।