सोनभद्र। विकास भवन सभागार में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी के नेतृत्व में विभिन्न विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना 2026-27, एनआरएलएम, ग्रामीण आवास, मनरेगा व अन्य योजनाओं की प्रगति परखी गई। बैठक में डीसी मनरेगा, डीसी एनआरएलएम, डीपीआरओ, समस्त बीडीओ, एडीओ पंचायत एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। सीडीओ ने सभी योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना, आवास, मनरेगा जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारी निर्धारित समय सीमा में लक्ष्य पूर्ण करें।read more:https://pahaltoday.com/amrit-sarovar-built-at-a-cost-of-lakhs-dries-up-questions-raised-on-responsibility/योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय से पहुंचे, इसकी निगरानी ब्लॉक स्तर पर की जाए। सीडीओ ने एनआरएलएम के तहत समूहों के गठन, आजीविका गतिविधियों और आवास योजना में अपूर्ण आवासों को जल्द पूरा कराने पर जोर दिया। मनरेगा में मानव दिवस सृजन व समय से भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।