सोनभद्र। अखिल भारतीय किसान सभा जनपद सोनभद्र की संयोजक समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात कर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने फसल नुकसान, मुआवजा, भूमि अधिकार और बिजली व्यवस्था सहित कई मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।read more:https://pahaltoday.com/villagers-protest-demanding-road-construction/
ज्ञापन में कहा गया कि देश कृषि प्रधान होने के बावजूद किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। फसल बिक्री, भूमि अधिग्रहण, सुरक्षा और मुआवजे के मामलों में किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। साथ ही प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जाने से किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। किसान सभा ने मांग की कि सर्वे रिपोर्ट में दर्ज फसल क्षति की जानकारी किसानों को उपलब्ध कराई जाए और उन्हें शीघ्र मुआवजा दिया जाए। इसके अलावा बैंकों के कर्ज और बिजली बिल माफ किए जाएं तथा 1000 हेक्टेयर या उससे अधिक क्षेत्रफल वाले गांवों में क्रय केंद्र स्थापित किए जाएं। ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि फसलों के नुकसान पर 30,000 प्रति एकड़ की दर से मुआवजा दिया जाए और बीमित किसानों को भी इसी दर से बीमा राशि प्रदान की जाए। साथ ही प्रीपेड स्मार्ट मीटर व्यवस्था को समाप्त कर पुराने मीटर बहाल किए जाएं।