होमगार्ड भर्ती परीक्षा: दूसरे दिन भी डीएम व एसपी ने केन्द्रों का किया निरीक्षण

सोनभद्र। होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चुर्क स्थित परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा एवं परीक्षा संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की।
निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी ने कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरों के जरिए हो रही निगरानी, प्रवेश प्रक्रिया, अभ्यर्थियों की सघन जांच व्यवस्था तथा केंद्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया।read more:https://worldtrustednews.in/a-family-returning-after-their-daughters-wedding-met-with-an-accident-killing-five-people-including-a-husband-wife-and-their-only-son/ जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों एवं ड्यूटी पर तैनात कर्मियों से संवाद कर परीक्षा संचालन की स्थिति की जानकारी ली। डीएम चर्चित गौड़ ने निर्देश दिया कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा गया। वहीं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। जनपद में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *