नगीना में एम्स बनवाने की मांग को लेकर पोस्टकार्ड अभियान शुरू 

नगीना । भाजपा द्वारा नगर पालिका में मनोनीत पांच सभासदों ने नगीना में एम्स बनवाने की मांग को लेकर एक अभियान छेड़ते हुए घर घर पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित पोस्टकार्ड  भेजने की कवायत शुरू कर दी है। जिसे क्षेत्र की जनता एक अच्छा कदम मान रहे हैं।read more:https://worldtrustednews.in/three-blood-heroes-donated-blood-on-the-occasion-of-lord-parshuram-jayanti/नगीना में एम्स बनवाने की मांग को लेकर मंगलवार से पोस्टकार्ड अभियान शुरू हो गया है।मुख्यमंत्री को संबोधित पोस्टकार्ड में नगीना में एम्स बनवाने की मांग को लेकर सरकारी भूमि की सुगम उपलब्धता(बिजनौर रोड स्थित दशकों से बंद पड़ी नगीना सहकारी कताई मिल की अप्रयुक्त जमीन),सड़क व रेल मार्ग से आवागमन की उत्कृष्ट कनेक्टिविटी व मुरादाबाद मंडल तथा उत्तराखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों की बड़ी आबादी को उच्च स्तर की चिकित्सा सुविधा मिलने के तर्क दिए गए हैं। अभियान के संयोजक भाजपा के स्थानीय नेता व नगर पालिका परिषद के नामित सभासद डॉक्टर भूपेश चौहान ने बताया कि नगीना में एम्स बनवाने की मांग को लेकर एक लाख लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पोस्टकार्ड भेजने का संकल्प लिया है।अभियान की शुरुआत मंगलवार से 1000 पोस्टकार्ड भेजने से की जा रही है।डॉक्टर भूपेश चौहान ने विगत दिवस नामित सभासदों व स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम विजय शंकर मिश्रा को सौंपा था।अब इस अभियान को जनांदोलन बनाने की शुरुवात हो गई है। ज्ञातव्य है कि केंद्रीय बजट में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स)की स्थापना को स्वीकृत किया गया है।  पश्चिम उत्तर प्रदेश के लिए स्वीकृत किए गए एम्स को बनवाने के लिए उपयुक्त स्थान की कवायद शुरू हो गई है।ज्ञातव्य है कि केंद्रीय बजट में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए स्वीकृत अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स)को जिला बिजनौर में बनवाने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी(सी एमओ)ने भी प्रदेश के स्वास्थ्य महानिदेशक को प्रस्ताव भेजा है। पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत बाजार में बार एसोसिएशन नगीना के पूर्व अध्यक्ष टीकम सिंह की पत्नी सरोज देवी ने की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *