प्रदेश की केंद्रीय कार्यकारिणी में मोहम्मद अरशद प्रांतीय महामंत्री मनोनीत

नगीना । विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन उत्तर प्रदेश की केंद्रीय कार्यकारिणी में मोहम्मद अरशद को प्रांतीय महामंत्री मनोनीत किया गया है। विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष चंद्रप्रकाश बब्बू अवस्थी एवं मुख्य महामंत्री छोटेलाल दीक्षित द्वारा जारी केंद्रीय कार्यकारिणी में नगीना निवासी विद्युत कर्मचारी नेता मोहम्मद अरशद को प्रांतीय महामंत्री बनाया गया है इस मनोनयन पर बिजली कर्मचारियों ने खुशी का इजहार किया है।read more:https://worldtrustednews.in/three-blood-heroes-donated-blood-on-the-occasion-of-lord-parshuram-jayanti/
बिजली कर्मचारी संदीप कुमार, मंजीत सिंह, गौरव कुमार, दीपक चौहान, रिशव , विनोद कुमार, सुरेश यादव, एजाज अहमद, वासिफ अतीक, विजेंद्र मेंदोला, अजहर अहमद, संजीव कुमार, अभिषेक अग्रवाल, मोहम्मद आसिफ, ओंकार सिंह, अतुल राजपूत आदि ने मोहम्मद अरशद को बधाई देते हुए केंद्रीय अध्यक्ष चंद्र प्रकाश अवस्थी का आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि नगीना निवासी मोहम्मद अरशद वर्तमान में विद्युत वितरण मंडल रामपुर में एक्जीक्यूटिव ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *