बिजनौर में सनसनी: युवती की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बिजनौर। शहर की रामलीला क्षेत्र स्थित काशीराम कॉलोनी में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां राहुल नामक युवक ने कशिश नाम की युवती की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।read more:https://worldtrustednews.in/it-is-impossible-to-forget-the-social-service-done-by-aziz-qureshi-shakuntala-kushwaha/
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी राहुल काफी समय से युवती पर शादी का दबाव बना रहा था। बताया जा रहा है कि घटना के समय युवती की मां घर पर मौजूद नहीं थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी घर में घुस गया और युवती पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ा घटना के बाद कॉलोनीवासियों ने साहस दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पहले से शादीशुदा था आरोपी जानकारी में सामने आया है कि आरोपी पहले से ही शादीशुदा था, बावजूद इसके वह युवती पर शादी का दबाव बना रहा था। इस बात को लेकर दोनों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी। जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश और शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *