तीन माह से वेतन न मिलने पर आशा संगिनियों का धरना, सौंपा ज्ञापन

नूरपुर (बिजनौर)। क्षेत्र की आशा संगिनियों ने तीन माह से वेतन न मिलने पर नाराजगी जताते हुए प्रभारी चिकित्साधिकारी को ज्ञापन सौंपा। एक दिवसीय धरना देकर उन्होंने अपनी समस्याओं से अवगत कराया और शीघ्र भुगतान की मांग की।read more:https://worldtrustednews.in/it-is-a-day-to-remember-the-collection-and-preservation-of-historical-and-cultural-heritage-sonali-jain/ज्ञापन में आशा संगिनियों ने बताया कि पिछले तीन महीनों से उन्हें वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। रोजमर्रा के खर्चों के साथ-साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में भी उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  वेतन न मिलने से बढ़ा रोष। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे लगातार स्वास्थ्य सेवाओं में अपनी भूमिका निभा रही हैं, इसके बावजूद समय पर मानदेय न मिलना उनके साथ अन्याय है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होंगी। इन आशा संगिनियों ने सौंपा ज्ञापन। ज्ञापन देने वालों में पूनम शर्मा (जमालपुर किरत), कजरानी, मानुदेवी (तेलीपुरा), प्रतीक्षा, बिंदु (बिदुना), सुदेश (देवरे), बबीता, रीतू सिंह (मुजाहिदपुर), गेनू देवी (सैदपुर आफी), समीता देवी (अधाई अहीर), राजरानी (गोहबर), विनीता देवी (अधाई अहीर), चन्द्रावती (जलालपुर-मोरना), उषा देवी (इस्माइलपुर), राजबाला (नगी), बीना देवी (मोरना), पुनम देवी (मोरना), गीता देवी (नांगल जाजू), जयवाला (हसनपुर बिल्लौच) और मंजू सैनी (मुबारकपुर नवादा) सहित अन्य शामिल रहीं। आशा संगिनियों ने प्रशासन से मांग की है कि उनका लंबित वेतन शीघ्र जारी किया जाए, ताकि उन्हें आर्थिक परेशानी से राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *