मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा व साइबर जागरूकता अभियान तेज

सोनभद्र। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर सोनभद्र पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर समाज के सभी वर्गों को जागरूक किया जा रहा है, जिसमें लिंगानुपात, लैंगिक समानता, बाल विवाह, महिलाओं व बच्चों के प्रति हिंसा, लैंगिक शोषण, साक्षरता एवं स्वास्थ्य जैसे विषयों पर विशेष जानकारी दी जा रही है।read more:https://worldtrustednews.in/it-is-impossible-to-forget-the-social-service-done-by-aziz-qureshi-shakuntala-kushwaha/ अभियान के तहत विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों एवं ग्राम सभाओं में संवाद कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं व बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के उपाय, महिला उत्पीड़न से जुड़े कानूनी अधिकारों तथा विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई। वहीं, साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे को देखते हुए ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल, लिंक, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, बैंकिंग धोखाधड़ी एवं ओटीपी साझा न करने के प्रति भी जागरूक किया गया। पुलिस विभाग ने आमजन से अपील की है कि आपात स्थिति में 112, महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 1090, 1091, महिला हेल्पलाइन 181, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर संपर्क कर तत्काल सहायता प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *