बहराइच/महसी। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती के अवसर पर जनपद में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री यासर शाह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अंबेडकर पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने बाबा साहेब के विचारों, संघर्षों और समाज के लिए उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने वंचित एवं पिछड़े वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।इसके उपरांत समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें संविधान निर्माण में उनकी मिका, उनके आदर्शों और उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में हर्षोल्लास का माहौल रहा और सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।वहीं, महसी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिसई हैदर में भी अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा नेता एवं महसी विधानसभा से संभावित प्रत्याशी हर्षित त्रिपाठी ने की, जबकि मंच संचालन राहुल जायसवाल द्वारा किया गया।अपने संबोधन में हर्षित त्रिपाठी ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के प्रमुख निर्माता, महान समाज सुधारक और दलित-पिछड़ों के अधिकारों के सबसे बड़े पैरोकार थे। उन्होंने ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो’ का संदेश देकर सामाजिक समानता की लड़ाई को नई दिशा दी।छात्र नेता राजन यादव विराट ने कहा कि बाबासाहेब के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और वे न्याय व समानता के प्रतीक हैं। वहीं राहुल जासवाल ने सामाजिक न्याय पर जोर देते हुए कहा कि बाबा साहेब जाति-आधारित भेदभाव के खिलाफ थे और सभी के लिए समानता व बंधुत्व के समर्थक थे।इस अवसर पर रिंकू निषाद, अशोक गौतम, अंकित निषाद, राजन गौतम, राजा गौतम, अमन गौतम, राजेंद्र गौतम, सुनील गौतम, प्रकाश गौतम, रामजी, प्रशांत गौतम, सचिन गौतम सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।