जखनियां में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, शिक्षण संस्थानों में हुए विविध कार्यक्रम

कमलेश यादव –गाजीपुर (जखनियां)। स्थानीय क्षेत्र जखनियां में 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों, ग्राम सभाओं एवं सामाजिक संगठनों द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहेब को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।DALIMSS सनबीम स्कूल, डॉ. भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज, साबिर अली प्राइवेट आईटीआई, साबिर अली गर्ल्स डिग्री कॉलेज तथा मदरसा मुहम्मद अली दीनी असरी दारुल उलूम, जखनियां में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुए। सभी संस्थानों में कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने भाषण, कविता, नाटक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उनके जीवन संघर्ष, सामाजिक योगदान, संविधान निर्माण में उनकी भूमिका तथा शिक्षा और समानता के महत्व पर प्रकाश डाला।DALIMSS सनबीम स्कूल की डायरेक्टर रुबीना अली ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर एक महान विचारक, समाज सुधारक एवं संविधान निर्माता थे। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।read more:https://pahaltoday.com/complaint-of-illegal-felling-of-green-mango-trees-in-belhara / उन्होंने कहा कि “शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे सशक्त माध्यम है,” और विद्यार्थियों को ईमानदारी, मेहनत तथा अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रेरित किया।अन्य शिक्षकों एवं वक्ताओं ने भी विद्यार्थियों को संविधान में प्रदत्त अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करते हुए बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और उन्होंने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।इसी क्रम में गौरा खास ग्राम सभा में बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा का अनावरण ओम जी इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष मनोज सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने बाबा साहेब को देश का गौरव बताते हुए युवाओं से उनके विचारों को अपनाने का आह्वान किया। वहीं, खानपुर रघुवर ग्राम सभा में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह द्वारा भी प्रतिमा का अनावरण किया गया, जहां वक्ताओं ने बाबा साहेब के संघर्ष एवं योगदान पर विस्तार से चर्चा की।कार्यक्रमों के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने, समाज में  समानता एवं भाईचारे को बढ़ावा देने तथा शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *