गौतस्करी मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, सादात पुलिस को मिली सफलता

अजीत विक्रम –गाजीपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सादात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम से जुड़े मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।मामला मु0अ0सं0 81/2026 धारा 03/5ए/5बी/08 गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित है। प्रभारी निरीक्षक सादात के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। जानकारी के अनुसार, 8 अप्रैल 2026 को उक्त प्रकरण में प्रयुक्त वाहन यूपी 65 क्यूटी 9467 के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था तथा 11 पशु बरामद किए गए थे। हालांकि वाहन चालक सहित अन्य आरोपी फरार चल रहे थे, जिनकी तलाश लगातार की जा रही थी।इसी क्रम में मंगलवार को उपनिरीक्षक लाल बहादुर सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे, तभी मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सादात स्टेशन के उत्तरी आउटर के पास बैरियर के निकट दबिश दी गई। पुलिस ने मौके से वाहन चालक अशरफ अली पुत्र सलामुल्ला निवासी गुरूसेवक नगर, कस्बा व थाना जंगीपुर, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की उम्र करीब 20 वर्ष है और वह इस मामले में वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *