रायबरेली डलमऊ तहसील के प्राथमिक विद्यालय जोहवा नटकी में इन दिनों शिक्षा का माहौल पूरी तरह प्रभावित हो गया है। यहां पढ़ाई की जगह विवादों का शोर सुनाई दे रहा है। विद्यालय के इंचार्ज और शिक्षा मित्र के बीच पिछले कई महीनों से चल रहा आपसी विवाद अब मर्यादा की सीमाएं लांघ चुका है।हाल ही में विद्यालय परिसर के अंदर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है, जिसने पूरे मामले को और तूल दे दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस विवाद की जानकारी उच्चाधिकारियों को भी है, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।बताया जा रहा है कि खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) की ढिलाई और प्रशासन की चुप्पी के चलते स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। इस आपसी खींचतान का सबसे ज्यादा असर विद्यालय में पढ़ने वाले मासूम बच्चों पर पड़ रहा है, जिनकी पढ़ाई पूरी तरह बाधित हो रही है।इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अभिभावकों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही इस विवाद का समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर इन बच्चों के भविष्य की जिम्मेदारी कौन ले