रायबरेली।संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन में आयोजित इस कार्यक्रम की अगुवाई हर्षिता माथुर ने की, जहां एक विशेष बैठक का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डॉ. अंबेडकर के देश के प्रति अतुलनीय योगदान पर विस्तार से चर्चा की।जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने सभी को सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने एकजुट होकर उनके आदर्शों पर चलने की प्रतिबद्धता जताई।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ कुमार, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अमृता सिंह सहित कलेक्ट्रेट के तमाम अधिकारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने इस आयोजन को प्रेरणादायक बताते हुए इसे समाज में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।