राघवपुर ग्राम में आगामी 16 मार्च से 18 मार्च तक आयोजित होगा 42 वां श्रीरामचरितमानस संत सम्मेलन। 

बिन सत्संग विवेक न होई,,राम कृपा बिन सुलभ न सोई।
पहल टुडे 
विजय पाल यादव 
महराजगंज रायबरेली। (रमेश बाजपेई) वि0क्षे0 की ग्राम सभा राघवपुर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 16 मार्च से 18 मार्च तक भब्य रामचरितमानस व संत सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल गांव के प्राइमरी स्कूल में आयोजित किया गया है।इस कार्यक्रम का आयोजन श्रीरामचरितमानस सम्मेलन एवं सुंदरकांड समिति राघवपुर द्वारा किया जाता है सम्मेलन में मुख्य वक्ता श्री रामेस्वरानंदन जी महाराज जौनपुर राघव किशोर रामायणी इटावा राकेश पांडेय रामायणी फतेहपुर व अंबिकेश त्रिपाठी प्रतापगढ़ रजनी देवी शास्त्री ( मानस मड़ी )बागेश्वर धाम छतरपुर मध्य प्रदेश द्वारा मानस के गूढ़ विषयों पर विस्तृत प्रकाश डाला जाएगा साथ ही साथ रामचरित मानस में उन विषयों पर जिन पर कभी-कभी कुछ लोग शंका प्रकट करते हैं उनका भी समाधान किया जाएगा। कार्यक्रम को सुंदरता देने के लिए ऑर्गन वादक नवीन मिश्रा व ढोलक वादक बिंदा प्रसाद भी अपनी भागीदारी निभाएंगे इस अवसर पर अनेक संत महात्माओं के दर्शन का भी सौभाग्य प्राप्त होगा मानस सम्मेलन समिति अध्यक्ष गनेश प्रसाद द्विवेदी एवं सुंदरकांड समिति अध्यक्ष अतुल द्विवेदी तथा दोनों समितियों के पदाधिकारी आयोजकों द्वारा क्षेत्र तथा आसपास के जनमानस से अपील की गई है कि इस असार संसार की माया रुपी मकड़ जाल से कुछ पल निकाल कर मर्यादा भगवान पुरुषोत्तम श्रीराम व जगत जननी माता सीता का पावन चरित्र श्रवण करने के साथ-साथ नि :स्वार्थ सेवाभाव एवं समर्पण के प्रतिमूर्ति हनुमान जी महाराज तथा भात्रत्व प्रेम के प्रतीक लक्ष्मण तथा त्याग के प्रतिबिंब भरत व शत्रुघ्न के आदर्श का श्रवण करने के साथ-साथ अपने जीवन को सार्थक बनाने का प्रयास करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *