एफआरपी में ₹10 बढ़ोतरी गन्ना किसानों के साथ धोखा: भगत सिंह वर्मा

सहारनपुर, । भारतीय किसान यूनियन वर्मा एवं पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने केंद्र सरकार द्वारा गन्ने के एफआरपी (Fair and Remunerative Price) में मात्र ₹10 प्रति कुंतल की बढ़ोतरी को किसानों के साथ बड़ा धोखा बताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री से इस संबंध में श्वेत पत्र जारी कर यह स्पष्ट करने की मांग की है कि इस वृद्धि से देश के 5 करोड़ गन्ना किसानों को किस प्रकार लाभ होगा।read more:https://khabarentertainment.in/a-grand-ceremony-was-organized-in-honor-of-shiksha-mitras/सहारनपुर स्थित कार्यालय पर आयोजित एक विशेष बैठक को संबोधित करते हुए भगत सिंह वर्मा ने कहा कि वर्तमान में ₹365 प्रति कुंतल निर्धारित एफआरपी न तो उचित है और न ही लाभकारी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में गन्ना मूल्य ₹400 प्रति कुंतल, हरियाणा में ₹415 और पंजाब में ₹416 प्रति कुंतल है, जबकि पंजाब सरकार ने इस वर्ष अपने किसानों को ₹67.50 प्रति कुंतल बोनस भी दिया है। वहीं हरियाणा सरकार ने ₹18 प्रति कुंतल बोनस प्रदान किया है।वर्मा ने कहा कि गन्ने की उत्पादन लागत लगभग ₹550 प्रति कुंतल आ रही है, ऐसे में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य किसानों के साथ अन्याय है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने एफआरपी तय करने के लिए रिकवरी दर को 8.50 प्रतिशत से बढ़ाकर 10.25 प्रतिशत कर दिया है, जिससे सीधा लाभ चीनी मिल मालिकों को मिल रहा है।उन्होंने यह भी कहा कि गन्ने से चीनी, शीरा, बगास, प्रेसमड और अल्कोहल जैसे अनेक उत्पाद तैयार होते हैं, जिनसे सरकार को भारी राजस्व प्राप्त होता है। इसके बावजूद किसानों को उनकी लागत का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। उन्होंने मांग की कि गन्ना किसानों को कम से कम ₹700 प्रति कुंतल का लाभकारी मूल्य दिया जाए और गन्ना भुगतान 14 दिन के भीतर सुनिश्चित किया जाए।भगत सिंह वर्मा ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों सरकारें मिलकर गन्ना किसानों का शोषण कर रही हैं और चीनी मिलों पर नियंत्रण स्थापित करने में विफल रही हैं।बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय सलाहकार हाफिज मूर्तजा त्यागी ने की, जबकि संचालन प्रदेश सचिव ऋषि पाल गुर्जर ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अशोक मलिक, प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित नीरज कपिल, प्रदेश संगठन मंत्री धर्मवीर चौधरी, प्रदेश सचिव मास्टर रईस अहमद, जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष वसीम जहीरपुर, प्रदेश मीडिया प्रभारी दुष्यंत सिंह सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *