सीएनजी के दाम में 3.89 रुपया की बढ़ोतरी पर युवा व्यापार मंडल ने जताया विरोध

नोएडा! दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम में 3.89 रुपया प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी का उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल ने विरोध किया है। प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने केंद्र सरकार और संबंधित नियामक संस्थाओं से सीएनजी की कीमतों की तत्काल समीक्षा करने की मांग की। नई दर लागू होने के बाद दिल्ली में सीएनजी 86.98 रुपया और नोएडा, ग्रेटर नोएडा व गाजियाबाद में 95.59 रुपया प्रति किलो हो गई है। विकास जैन ने कहा कि सीएनजी की कीमत बढ़ने से ऑटो, टैक्सी, कैब, माल ढुलाई और छोटे व्यावसायिक वाहनों की परिचालन लागत बढ़ेगी, जिसका असर अंततः आम उपभोक्ता और व्यापारियों पर पड़ेगा।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteउन्होंने कहा कि सरकार और कंपनियों को सीएनजी की कीमत तय करने की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना चाहिए। उपभोक्ताओं को यह जानकारी मिलनी चाहिए कि अंतिम कीमत में गैस लागत, परिवहन एवं वितरण खर्च, कंपनी का मार्जिन और करों का कितना हिस्सा है। विकास जैन ने कहा कि व्यापारी पहले से ही किराया, बिजली, कर्मचारियों, परिवहन और लॉजिस्टिक्स जैसी बढ़ती लागत से परेशान हैं। ऐसे में सीएनजी की कीमत में एकमुश्त बढ़ोतरी व्यापारियों और वाहन चालकों के लिए अतिरिक्त आर्थिक बोझ है। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल ने मांग की कि बढ़ी हुई कीमत की समीक्षा कर राहत दी जाए, सीएनजी पर लगने वाले करों एवं अन्य लागत घटकों की समीक्षा हो तथा कीमतों में कमी आने पर उसका लाभ भी उपभोक्ताओं तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। विकास जैन ने कहा की 3.89रुपया प्रति किलो की बढ़ोतरी रोजाना सीएनजी इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों और व्यापारियों के लिए छोटी रकम नहीं है। सरकार को महंगाई का बोझ कम करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *