नोएडा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल के नेतृत्व में संचालित गोपाल नमो सेवा केंद्र की ओर से सेक्टर-37 स्थित चिन्मय मिशन में 33वें नि:शुल्क आयुष्मान एवं ई-श्रम कार्ड शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि गोपाल कृष्ण अग्रवाल एवं स्वामी चिदरूपानंद महाराज ने लाभार्थियों को कार्ड वितरित किए। शिविर में कुल 96 लोगों ने सहभागिता की, जिनमें 28 लोगों के आयुष्मान कार्ड और 26 लोगों के ई-श्रम कार्ड बनाए गए।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/]साथ ही कार्ड अपडेशन का कार्य भी किया गया। उपस्थित लोगों को पीएम स्वनिधि, किसान सम्मान निधि, सुकन्या समृद्धि, पेंशन, कन्या सुमंगला सहित 50 से अधिक जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना गोपाल नमो सेवा केंद्र का प्रमुख उद्देश्य है। अन्य योजनाओं के पात्र लोगों को सेक्टर-62 एवं सेक्टर-65 स्थित कैंप कार्यालय के माध्यम से योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में चिन्मय मिशन के अध्यक्ष एवं पूर्व कर्नल के.के. पुरी, कोषाध्यक्ष आशुतोष सिंहा, कैंप संयोजक सूरज सुधाकर सहित गोपाल नमो सेवा केंद्र के सभी स्वयंसेवक मौजूद रहे।