अवैध हथियार लेकर घूम रहा था युवक, एका पुलिस ने किया गिरफ्तार

*फिरोजाबाद*। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना एका पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, सोमवार को संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार लेकर जोधपुर मोड़ के पास मौजूद है।’read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/ सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पुष्पेन्द्र कुमार पुत्र श्यामपाल सिंह निवासी सायपुर खुर्द, थाना एका को गिरफ्तार कर लिया।तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना एका में मु0अ0सं0 211/2026, धारा 9/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपित को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *