समाजवादी पार्टी की मजबूती में युवाओं की अहम भूमिका: राम निहोर

सोनभद्र। सपा जिला कार्यालय पर रविवार को समाजवादी मुलायम सिंह यादव यूथ की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता यूथ के जिलाध्यक्ष सत्यम पांडे ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव उपस्थित रहे।read more:https://pahaltoday.com/khalsa-srcc-and-ramjas-college-win-in-pspb-baba-deep-singh-basketball/बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की असली ताकत नौजवान हैं। उन्होंने युवाओं से पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाकर आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से जुट जाना चाहिए। वहीं समाजवादी मुलायम सिंह यादव यूथ के जिलाध्यक्ष सत्यम पांडे ने कहा कि युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे अखिलेश यादव के संदेश और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए युवाओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। सत्यम पांडे ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर युवाओं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार रोजगार, शिक्षा और युवा हितों के मुद्दों पर गंभीर नहीं है। उन्होंने युवाओं से संगठित होकर आगामी विधानसभा चुनाव में बदलाव लाने का आह्वान किया। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *