खैरगढ़ में चेकिंग के दौरान युवक गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

*फिरोजाबाद*। थाना खैरगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में अवैध शस्त्रों की बरामदगी और रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में थाना खैरगढ़ पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी।पुलिस ने 28 अगस्त को एसजीएम तिराहा, कस्बा खैरगढ़ से कन्हैया भारद्वाज पुत्र धर्मेंद्र भारद्वाज निवासी ग्राम नयाबांस, थाना खैरगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।इस संबंध में आरोपित के खिलाफ थाना खैरगढ़ में मुकदमा संख्या 196/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *