जनपद में 16 से महिला चैलेंजर ट्रॉफी, खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच

सहारनपुर। जिले में महिला क्रिकेट को नई दिशा देने के उद्देश्य से 16 से 19 अप्रैल तक महिला चैलेंजर ट्रॉफी 2026 का आयोजन सोना क्रिकेट अकादमी (देव भूमि कॉलेज के पास) में किया जाएगा। इस टूर्नामेंट की पहल सीनियर महिला क्रिकेट खिलाड़ी एवं उत्तर प्रदेश महिला क्रिकेट टीम की कोच भावना तोमर ने की है। टूर्नामेंट में सहारनपुर रेड, सहारनपुर ब्लू, मेरठ, गाजियाबाद और करनाल की टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता के सभी मुकाबले प्रतिदिन सुबह 8 बजे से खेले जाएंगे। भावना तोमर ने बताया कि सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन मोहम्मद अकरम महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं और इस टूर्नामेंट को उनका पूरा सहयोग मिल रहा है। उनके मार्गदर्शन में जिले में महिला क्रिकेट गतिविधियां तेजी से बढ़ी हैं और नई प्रतिभाएं उभरकर सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला क्रिकेट में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन उन्हें उचित मंच नहीं मिल पाता। इस प्रतियोगिता के जरिए खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक माहौल मिलेगा, जिससे वे अपनी प्रतिभा को निखार सकेंगी। साथ ही छोटे शहरों की खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा।भावना तोमर ने बताया कि उनका उद्देश्य सहारनपुर की महिला खिलाड़ियों को प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *