सड़ामई में महिलाओं को बताए अधिकार, योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया जागरूक

फिरोजाबाद। विकास खंड फिरोजाबाद के ग्राम सड़ामई स्थित संविलियन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में महिला कल्याण विभाग और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के संयुक्त तत्वावधान में विधिक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं और छात्र-छात्राओं को केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, महिला सुरक्षा, विधिक अधिकारों और शिक्षा के महत्व की जानकारी दी गई।read more:https://khabarentertainment.in/excise-department-raids-dhabas/
महिला कल्याण विभाग की जिला मिशन कोऑर्डिनेटर अनम अकाशा ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार की योजनाएं महिलाओं और बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने सखी वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं की जानकारी देते हुए बताया कि हिंसा से पीड़ित महिलाओं को यहां एक ही स्थान पर विधिक सहायता, पुलिस, चिकित्सा, अस्थायी आश्रय और मनोवैज्ञानिक परामर्श निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने महिला हेल्पलाइन 181 की जानकारी भी दी तथा सभी को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ की शपथ दिलाई।डीएलएसए के पैरा लीगल वालंटियर प्रवीण कुमार शर्मा ने निःशुल्क विधिक सहायता और आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी देते हुए लोगों से अधिक से अधिक मामलों के आपसी समझौते के जरिए निस्तारण कराने की अपील की।डीएचईडब्ल्यू की अकाउंट असिस्टेंट मोहिनी शर्मा ने महिला हेल्पलाइन 181, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और आपातकालीन सेवा 112 की जानकारी देते हुए कहा कि संकट की स्थिति में महिलाएं बिना किसी डर के इन सेवाओं का लाभ उठा सकती हैं।विद्यालय की प्रधानाचार्या सविता अग्रवाल ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) पर प्रकाश डालते हुए छह से 14 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे के शत-प्रतिशत नामांकन पर जोर दिया।कार्यक्रम के दौरान रेड टेप मूवमेंट के तहत पौधरोपण किया गया, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया तथा योजनाओं से संबंधित पंपलेट वितरित किए गए। अंत में ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया गया।इस अवसर पर ग्राम प्रधान रवीकांत शर्मा, सखी वन स्टॉप सेंटर की काउंसलर शिक्षा, सतीश, मुजफ्फर उल्ला खां, जितेंद्र सिंह, अशोक कुमार, मोहम्मद काशिफ, पूजा गुप्ता, मनीषा राठौर, सुरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार, श्रुति, राकेश देवी, अंजली, राधा रानी, इंद्रवती, मनोरमा, वेद प्रकाश अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *