कतर्निया घाट वन्यजीव प्रभाग में महिला वन कर्मियों को मिली ई-स्कूटी, रेनकोट और हाई-पावर टॉर्च

 कटरनियाघाट वन्यजीव प्रभाग में वन संरक्षण और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत महिला वनकर्मियों को सात ई-स्कूटी प्रदान की गईं। इस अवसर पर सरोजिनी नगर के विधायक राजेश्वर सिंह ने एनवायरनमेंट वॉरियर्स टीम के साथ ई-स्कूटियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।कार्यक्रम के दौरान वन विभाग के अग्रिम पंक्ति (फ्रंटलाइन) के कर्मचारियों को 100 रेनकोट और 100 हाई-पावर सर्चलाइट/टॉर्च भी वितरित किए गए, ताकि बरसात और कठिन परिस्थितियों में गश्त एवं वन सुरक्षा कार्य अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सके।readmore:https://khabarentertainment.in/prof-dr-rajendra-rajput-receives-guru-shree-2026-award-at-national-level-brings-honour-to-ghazipur/…………….विधायक राजेश्वर सिंह ने वनकर्मियों को संबोधित करते हुए उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और वन एवं वन्यजीव संरक्षण में निभाई जा रही भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि ई-स्कूटी के उपयोग से जंगलों में शोर और कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी तथा गश्त व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ एवं पर्यावरण अनुकूल बनेगी।वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इस सहयोग के लिए विधायक राजेश्वर सिंह और एनवायरनमेंट वॉरियर्स टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल वन संरक्षण के साथ-साथ महिला वनकर्मियों के मनोबल और कार्यक्षमता को भी बढ़ाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *