जिलाधिकारी ने कांवड़ कंट्रोल रूम एवं कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

गाजियाबाद। जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ द्वारा पूर्व में दिए गए निर्देशों के क्रम में जांच हेतु 25 जुलाई 2026 को कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं व कांवड़ कंट्रोल रूम एवं कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम मेरठ तिराहा स्थित कांवड़ कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर वहां संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके उपरांत उन्होंने कादराबाद क्षेत्र तथा गंग नहर एवं पाइपलाइन मार्ग, जो प्रमुख कांवड़ मार्ग के रूप में प्रयुक्त होता है, का विस्तृत निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज विभाग, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ मार्ग पर जहां भी सड़कें क्षतिग्रस्त हैं, उन्हें तत्काल दुरुस्त कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि 28 जुलाई से पूर्व सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएं तथा कोई भी कार्य लंबित अथवा अधूरा न रहे।जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ मार्ग पर जिन विद्युत खंभों की कवरिंग शेष है, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाए। साथ ही झुकी हुई एवं जर्जर विद्युत तारों को तत्काल हटाकर अथवा मरम्मत कर सुरक्षित बनाया जाए, जिससे कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा या दुर्घटना का सामना न करना पड़े।उन्होंने वन विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग के किनारे उगी झाड़ियों एवं अवरोधों को तत्काल हटाया जाए, ताकि यात्रियों के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।readmore:https://khabarentertainment.in/meritorious-students-honored-at-klgm-inter-college-incentive-amount-of-%e2%82%b961000-distributed/इसके अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्था हेतु जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि 28 जुलाई से पूर्व सभी कांवड़ मार्गों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए तथा जहां आवश्यकता हो वहां अतिरिक्त प्रकाश बिंदु स्थापित किए जाएं।जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा से संबंधित किसी भी कार्य में लापरवाही अथवा शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर निर्धारित समयावधि में कार्यों को पूर्ण करें तथा प्रत्येक व्यवस्था का गुणवत्ता के साथ क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशानुसार कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभागों को पूरी तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करना सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अपर जिलाधिकारी (नगर), अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), एटीएम एवं/ए सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *