गाजीपुर देवकली जून। नगीता मौर्या, फेलो गाजीपुर के सहयोग से जनपद गाजीपुर के देवकली ब्लॉक अंतर्गत सेंट जोजफ स्कूल में ‘मिशन शक्ति’ के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस पहल के माध्यम से भारतीय संविधान के बुनियादी मूल्यों को जमीनी स्तर पर लागू करने का प्रयास किया गया। शिविर में महिलाओं एवं किशोरियों के बीच आयरन, कैल्शियम, दर्दनिवारक दवाइयों तथा सैनिटरी पैड का वितरण किया गया।शिविर में सीएचसी देवकली के डॉ. सूरज, डॉ. रोमा मिश्रा एवं डॉ. अंकिता सिंह ने स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया तथा स्वास्थ्य अधिकारों के प्रति जागरूक किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर मैरी पाल एवं प्रभारी सिस्टर संगीता विशेष रूप से उपस्थित रहीं।डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा महिलाओं व किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी उपलब्ध कराना तथा सरकार की ओर से निःशुल्क दवाइयों एवं सैनिटरी पैड का वितरण संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत गरिमापूर्ण जीवन और स्वास्थ्य के अधिकार तथा अनुच्छेद 47 के अंतर्गत सार्वजनिक स्वास्थ्य सुधारने के राज्य के दायित्व को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। वहीं महिलाओं को प्राथमिकता देना संविधान के अनुच्छेद 15 में निहित समानता एवं महिला सशक्तिकरण की भावना के अनुरूप है।read more:https://pahaltoday.com/mandal-president-celebrated-the-foundation-day-of-bjp/शिविर की विशेषता यह रही कि महिलाओं और किशोरियों ने अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को खुलकर साझा किया, जो संविधान के अनुच्छेद 19 के तहत अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सुरक्षित लोकतांत्रिक वातावरण का परिचायक है। यह आयोजन संविधान की प्रस्तावना में उल्लिखित ‘सामाजिक न्याय’ और ‘मानवीय गरिमा’ के संकल्प को मजबूत करने वाला प्रयास साबित हुआ।शिविर में जहानपुर, पौटा एवं ईशानपुर गांवों की महिलाओं और किशोरियों ने भाग लिया। शिविर के उपरांत प्रतिभागियों से लिए गए फीडबैक में उनमें उत्साह एवं जागरूकता की सकारात्मक भावना देखने को मिली।