बड़हलगंज में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

बड़हलगंज क्षेत्र में बुधवार शाम अचानक मौसम ने करवट ले ली। करीब चार बजे तक जहां तेज धूप और सामान्य गतिविधियां जारी थीं, वहीं अचानक आसमान में काले बादल छा गए और देखते ही देखते तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। कुछ ही मिनटों में पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया, जिससे लोगों को दिन में ही रात जैसा अहसास होने लगा। read more:https://worldtrustednews.in/district-election-officer-inspected-the-sealed-warehouse-and-took-stock-of-the-arrangements/
तेज हवा के कारण कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे हिलने लगे, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। बाजारों में अफरा-तफरी मच गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। आंधी-पानी के चलते सड़क पर चल रहे वाहन चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा। मौसम के इस अचानक बदलाव ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया।  स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के अचानक बदलते मौसम से नुकसान बढ़ता जा रहा है, ऐसे में प्रशासन से राहत और सहायता की उम्मीद जताई जा रही है।,मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक-दो दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। लोगों को सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *