शिक्षा जागरूकता के लिए निकली रैली, छात्र-शिक्षक व खंड शिक्षा अधिकारी हुए शामिल

गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज क्षेत्र की न्याय पंचायत धौबौली में सर्व शिक्षा अभियान के तहत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। प्राथमिक विद्यालय भीटी बाल से शुरू हुई इस रैली में आठ विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना था।खंड शिक्षा अधिकारी मनोजीत राव ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर गांव की गलियों में भ्रमण किया और लोगों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया। इस दौरान ‘शिक्षा है अनमोल रतन, पढ़ने का सब करो जतन’ और ‘लड़का-लड़की सभी पढ़ेंगे, सब पढ़ें सब बढ़ें’ जैसे प्रेरक नारे लगाए गए।यह रैली भीटी बाल, कुशभौना, चौबौली और बंजरहा सहित कई गांवों से गुजरी।read more:https://worldtrustednews.in/dhakivu-workers-will-show-black-flags-today-during-the-inauguration-of-ganga-express-by-pm-and-cm/
अंत में यह विद्यालय परिसर में एक सभा में परिवर्तित हो गई। सभा को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी मनोजीत राव ने बताया कि सरकार का मुख्य उद्देश्य 6 से 14 वर्ष के सभी बच्चों को शिक्षा से जोड़ना है।उन्होंने जानकारी दी कि बच्चों को निशुल्क यूनिफॉर्म, जूते-मोजे, बैग, स्वेटर, किताबें और मिड-डे मील जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का नामांकन नजदीकी प्राथमिक विद्यालयों में अवश्य कराएं और इन सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।  इस जागरूकता रैली में प्राथमिक विद्यालय भीटी बाल, कुशभौना, चौबौली, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सकराखोर और प्राथमिक विद्यालय जमीन शुक्ल सहित कई विद्यालयों के शिक्षक एवं छात्र शामिल थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सत्येंद्र राय, हरिलाल निषाद, धर्मेंद्र कुमार राव, अर्चना जायसवाल, वीरेंद्र प्रताप भास्कर, सर्वेश सिंह, कमल उपाध्याय, भोला नाथ गौतम, अभिषेक, आशुतोष सिंह, सुधा देवी, नागेंद्र राय, प्रेमप्रकाश उपाध्याय, स्वतंत्र द्विवेदी और राधेश्याम मौर्य सहित अनेक शिक्षकों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *