बिजनौर । सोमवार को व्यापारी एकता परिषद के जिला मंत्री राजीव कुमार ने अपने प्रतिष्ठान पिज़्ज़ा मेम रेस्टोरेंट के बाहर शर्बत शिविर का आयोजन किया । जिसमें बढ़ती गर्मी को देखते हुए व्यापारी एकता परिषद प्रत्येक दिन अलग-अलग स्थान पर इस प्रकार के आयोजनों कर रहा हैं । सोमवार को पिज़्ज़ा मेम रेस्टोरेंट के बाहर शर्बत शिविर का कार्यक्रम किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि सदर तहसीलदार आशीष सक्सेना रहे, एव विशिष्ट अतिथि में ज्योतिषविद्य पंडित अभिलाष शर्मा उपस्थित रहे । उन्होंने कहा कि व्यापारी एकता परिषद व्यापारियों की सुरक्षा सम्मान के साथ-साथ सामाजिक कार्य कर रही हैं उसके लिए वह बधाई के पात्र हैं ,हम आशा रखते हैं कि भविष्य में भी व्यापारी एकता परिषद व्यापारी समाज की लड़ाई के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहेंगे ।read more:https://pahaltoday.com/raghav-chadha-becomes-chairman-of-parliaments-petition-committee/
कार्यक्रम में व्यापारी एकता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राहुल वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष शमशाद अंसारी जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ नईम अहमद जिला मंत्री हितेंद्र खरबंदा जिला मंत्री नगर महामंत्री आशीष गुप्ता शिवम शर्मा जिला उपाध्यक्ष इलियास शाह मयंक कुमार दुष्यंत कुमार राजवीर राजीव कुमार नगर अध्यक्ष मुस्तकीम अहमद नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मोहम्मद आबिद अंशुल चुनमुन विपिन विराज समीर संजीव कुमार आदि व्यापारी एकता परिषद के पदाधिकारी उपस्थित रहे।