किरतपुर । पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार रात नूरानी मस्जिद के सामने हुए जानलेवा हमले में दो नाबालिग समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि घात लगाए बैठे लोगों ने लाठी-डंडों, सरिया और धारदार हथियारों से हमला किया। घायलों को सीएचसी किरतपुर से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बिजनौर रेफर किया गया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच करते हुए चार के खिलाफ मुकदमा कायम किया ।नगर के मोहल्ला मीठा शहीद निवासी हाजी कुदरतुल्ला कुरैशी पुत्र रहमतुल्ला की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि उनका दूसरे पक्ष से पुराना विवाद चल रहा है। आरोप है कि करीब पांच-छह माह पहले भी दूसरे पक्ष के लोगों ने धारदार हथियारों से हमला किया था। तहरीर के अनुसार अब ताज़ा मामला बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात अमजद पुत्र सनाउल्ला मगरिब की नमाज पढ़कर घर लौट रहा था।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/ आरोप है कि नूरानी मस्जिद के सामने पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों, सरिया व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। अमजद की चीख-पुकार सुनकर उसे बचाने पहुंचे 35 वर्षीय सनाउल्ला उर्फ बुंदू पुत्र हाजी कुदरतुल्ला, अदनान पुत्र हाजी कुदरतुल्ला, 17 वर्षीय शादान पुत्र अकरम, नगीना निवासी भांजा 15 वर्षीय उमैर पुत्र अतीक पर भी हमला करने का आरोप लगाया गया है। हमले में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी किरतपुर भेजा। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल बिजनौर रेफर कर दिया।पीड़ित पक्ष ने मोहम्मद जावेद पुत्र बाबू कुरैशी,आबिद मेंबर पुत्र बाबू कुरैशी,आरिफ पुत्र बाबू कुरैशी और बाबू कुरैशी पुत्र शरीफ कुरैशी समेत अन्य लोगों पर हमले का आरोप लगाया है। साथ ही कार्रवाई करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।पीड़ित पक्ष ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। शहर इंचार्ज दीपक नगर का कहना है कि मामले की जांच के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ सम्बंधिट धाराओं मे मुकदमा कायम किया गया है जिसमे मोहोम्मद आबिद, जावेद व आरिफ पुत्रगण बाबू कुरैशी व बाबू कुरैशी पुत्र शरीफ कुरैशी निवासीगण मोहोल्ला मीठा शहीद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित कर दी गई है जल्द ही चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।