शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप मे 01 अभियुक्त गिरफ्तार

बड़हलगंज। क्षेत्र के पिड़हनी गांव में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में प्रदीप साहनी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।बडहलगंज प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उ0नि0 रवि भूषण राय की टीम ने धारा 69,316(2),115 (2),352, 351(3) से सम्बन्धित अभियुक्त प्रदीप साहनी पुत्र स्व0 मुन्नीलाल साहनी निवासी पिडहनी थाना बड़हलगंज को खैरवा गांव के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध मे अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/घटना के संबंध में वादी सविता गुप्ता पत्नी स्व0 हरिओम गुप्ता निवासी ग्राम पिड़हनी ने बताया कि आरोपी प्रदीप कुमार साहनी द्वारा छोटे मोटे काम के बहाने नजदीकीया बढ़ाया तथा शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाया व पति के एलआईसी का 2.43 लाख रुपया वर्ष 2023 से फोन पे की आईडी बनाकर आरोपी प्रदीप ने पैसा ट्रांसफर कर लिया।जिस पर वादिनी द्वारा उलाहना देने पर प्रतिवादी द्वारा रोड पर ले जाकर गन्दी गन्दी गाली व लात और डण्डे से मारते,पीटते हुए जान से मारने की धमकी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *