जमीन के विवाद में खूनी हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार 75 वर्षीय बुजुर्ग और बेटे पर लाठी व लोहे की रॉड से जानलेवा वार, पुलिस ने हथियार भी किए बरामद

आजमगढ़।जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष ने 75 वर्षीय बुजुर्ग और उनके बेटे पर लाठी एवं लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना में प्रयुक्त दो लाठियां और एक लोहे की रॉड भी बरामद कर ली गई है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जहानागंज पुलिस ने इस मामले का सफल खुलासा किया। पुलिस के अनुसार 14 जुलाई 2026 को ग्राम टेल्हुआ चकवली निवासी मालती देवी ने थाना जहानागंज में तहरीर देकर आरोप लगाया कि जमीनी विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष ने उनके पति गरीब यादव (75 वर्ष) और पुत्र रामअशीष यादव (35 वर्ष) पर जानलेवा हमला कर दिया।तहरीर के अनुसार सभी आरोपी एकराय होकर लाठी, लोहे की रॉड और अन्य हथियारों से लैस होकर पहुंचे और दोनों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना जहानागंज पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। 15 जुलाई की रात करीब 1:05 बजे उपनिरीक्षक गौरव कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो लाठियां और एक लोहे की रॉड भी बरामद की गई।गिरफ्तार अभियुक्तों में केदारनाथ यादव, रामअधार यादव, सर्वेश उर्फ फिरींगी, अनिल उर्फ रामविलास तथा अवधेश यादव शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम टेल्हुआ चकवली, थाना जहानागंज के निवासी हैं।पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।read more:https://khabarentertainment.in/call-to-embrace-dr-syama-prasad-mookerjees-ideas-bjp-organizes-an-ideological-seminar/पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *