अज्ञात वाहन की टक्कर से 50 वर्षीय महिला की मौत, सब्जी लेकर घर लौटते समय हुआ हादसा

बूढ़नपुर आजमगढ़ । तहसील क्षेत्र के अतरौलिया थाना अंतर्गत शेरवा-मूझरी मोड़ के पास सोमवार को शाम 5बजे के करीब अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।read more:https://khabarentertainment.in/meritorious-students-honored-at-klgm-inter-college-incentive-amount-of-%e2%82%b961000-distributed/
जानकारी के अनुसार, अतरौलिया थाना क्षेत्र के मिझूरी गांव निवासी फूला देवी (50 वर्ष) पत्नी स्वर्गीय चन्द्रशेखर, बूढ़नपुर बाजार से सब्जी खरीदकर अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान शेरवा-मूझरी मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्राम प्रधान मन्ना यादव , सिकन्दर वर्मा ने अपने सहयोगियों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।बताया जाता है कि फूला देवी के पति का लगभग तीन वर्ष पूर्व निधन हो चुका था। परिवार में एक पुत्र है, जिसकी शादी हो चुकी है और वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। उनकी तीन बेटियां हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है। महिला के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।घटना की सूचना पर अतरौलिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। चौकी प्रभारी विश्वजीत पांडे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस जांच कर रही है जांच के बाद और सीसीटीवी फुटेज देखने में पता चलेगा कि कि वहां से दुर्घटना हुई है तो वहां को कब्जे में लिया जाएगा शेष विधि करवाई की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *