एसीसी सीमेंट प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों का धरना दूसरे दिन भी जारी

डाला, सोनभद्र। सलईबनवा स्थित एसीसी (अडानी) सीमेंट प्लांट के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों का क्रमिक धरना गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारी प्लांट से फैल रहे कथित प्रदूषण और स्थानीय युवाओं की रोजगार में उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कंपनी एवं प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।read more:https://worldtrustednews.in/four-new-expressway-projects-approved-further-strengthening-uttar-pradeshs-expressway-network/धरनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों का कहना था कि क्षेत्र में प्रदूषण की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसके बावजूद कई बार शिकायत करने के बाद भी न तो प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल की जा रही है और न ही कंपनी ने स्थानीय लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाया है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि क्षेत्र में प्रदूषण की निष्पक्ष जांच कराकर इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाए। साथ ही प्लांट में स्थानीय पात्र युवाओं को रोजगार देने में प्राथमिकता सुनिश्चित की जाए और कंपनी द्वारा स्थानीय हितों की अनदेखी बंद की जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन में दूसरे दिन पंकज यादव, चंद्रशेखर साहनी, मुलायम सिंह, आलोक, सोनू, ओमप्रकाश, कैलाश सिंह, राम केवल, राकेश, अवधेश कनौजिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *