विंध्य एक्सप्रेस-वे के प्रस्तावित एलाइनमेंट का ग्रामीणों ने किया विरोध

सोनभद्र। चतरा विकासखंड के सण्डी गांव में सोमवार को पेड़ हैं तो प्राण है अभियान के तहत सैकड़ों परिवारों को आम के पौधे वितरित किए गए। इस दौरान ग्रामीणों ने पौधरोपण कर उनकी देखभाल परिवार के सदस्य की तरह करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान विंध्य एक्सप्रेस-वे के प्रस्तावित एलाइनमेंट को लेकर भी चर्चा हुई, जिसमें कुछ वक्ताओं ने इसका विरोध जताया और सरकार से पुनर्विचार की मांग की।read more:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्र ने दावा किया कि मिर्जापुर, चंदौली और सोनभद्र के किसान प्रस्तावित विंध्य एक्सप्रेस-वे के मौजूदा एलाइनमेंट के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि परियोजना का वर्तमान स्वरूप किसानों के हित में नहीं है और सरकार को इसके एलाइनमेंट पर पुनर्विचार करना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि एक्सप्रेस-वे का मार्ग हिन्दुवारी, जिला मुख्यालय, रामगढ़, करौदिया, मगरदह और गणवान होते हुए निर्धारित किया जाए। गांव के डॉ. रवि शुक्ला ने भी अपने विचार रखते हुए सरकार की नीतियों की आलोचना की। वहीं सुरेन्द्र मौर्य ने किसानों को खाद उपलब्ध कराने और फसल बिक्री में आने वाली कठिनाइयों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि किसानों को आज भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कार्यक्रम में डेविड कनौजिया, दिनेश पटेल, शत्रुधन बिंद, विजय चैहान, गणेश, अशोक सहित सैकड़ों किसान एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *