बगैर डाइवर्जन के मुख्य मार्ग बंद करने से भड़के राहगीर

सोनभद्र। खलियारी से कलवारी होते हुए बिहार और मध्य प्रदेश को जोड़ने वाले सोनभद्र के प्रमुख मार्ग को फ्लाईओवर निर्माण कार्य के लिए बिना वैकल्पिक डाइवर्जन उपलब्ध कराए बंद किए जाने पर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। क्षेत्र के लोगों ने इसे आम जनता की सुविधा और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बताते हुए तत्काल मार्ग खोलने तथा पहले स्थायी डाइवर्जन बनाने की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग जनपद के सबसे व्यस्त संपर्क मार्गों में शामिल है और यहां स्थित रेलवे क्रॉसिंग से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। इसी रास्ते से स्कूल बसें, एंबुलेंस, निजी वाहन, बसें और मालवाहक ट्रक बिहार व मध्य प्रदेश की ओर आवागमन करते हैं। ऐसे में बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए सड़क बंद कर देना लोगों के लिए भारी परेशानी का कारण बन गया है। ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रदेश के अन्य जिलों में फ्लाईओवर निर्माण के दौरान पहले डाइवर्जन तैयार किया जाता है, लेकिन सोनभद्र में ऐसा नहीं किया गया। उनका आरोप है कि बिना डाइवर्जन के वर्षों तक मार्ग बंद रखना आमजन, मरीजों और विद्यार्थियों के हितों के विपरीत है।read more:https://khabarentertainment.in/prof-dr-rajendra-rajput-receives-guru-shree-2026-award-at-national-level-brings-honour-to-ghazipur/लोगों ने सांसद, विधायक और संबंधित विभाग से मांग की है कि जब तक स्थायी डाइवर्जन तैयार नहीं हो जाता, तब तक मुख्य मार्ग को आवागमन के लिए चालू रखा जाए। साथ ही निर्माण कार्य के दौरान आम जनता को होने वाली परेशानी को देखते हुए वैकल्पिक मार्ग की तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *