खतरनाक मोड़ पर ब्रेकर की मांग, ग्रामीणों ने जताई दुर्घटनाओं की आशंका

संग्रामपुर/अमेठी। जनपद के विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र के अंतर्गत अठेहा–लोहियानगर मार्ग पर पूरे तालुकदार गांव के पास स्थित खतरनाक मोड़ पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को रोड ब्रेकर बनाए जाने की मांग उठाई। ग्रामीण सड़क पर खड़े होकर प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग करते नजर आए।ग्रामीणों का कहना है कि सुशील सिंह और शिव प्रताप सिंह के घर के सामने स्थित यह मोड़ बेहद जोखिम भरा है, जहां आए दिन वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। गांव निवासी सुशील सिंह ने बताया कि यदि यहां रोड ब्रेकर बना दिया जाए तो हादसों पर काफी हद तक रोक लगाई जा सकती है।
राम गोपाल सिंह ने बताया कि इसी मोड़ पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। बीते 4 मई को हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि एक व्यक्ति का उपचार अभी चल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार दुर्घटना में राजीव की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं कुमुद शर्मा को गंभीर हालत में रेफर किया गया था, जबकि आर.एन. शर्मा ने उपचार के दौरान तीसरे दिन दम तोड़ दिया।read more:https://worldtrustednews.in/tb-department-taught-tb-lesson-to-asha-sisters/
शिव प्रताप सिंह ने बताया कि यह मोड़ इतना खतरनाक है कि सड़क निर्माण के दौरान कार्य कर रहा रोलर भी यहां पलट चुका है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द रोड ब्रेकर बनवाने की मांग की है, ताकि भविष्य में होने वाले हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *