गाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार की ऑनलाइन शिकायत प्रणाली जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में गाज़ीपुर पुलिस ने पूरे प्रदेश में अपना परचम लहराया है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा कराए गए मूल्यांकन में माह अप्रैल 2026 के दौरान गाज़ीपुर पुलिस ने प्रदेश के सभी 75 जनपदों में प्रथम स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।read more:https://worldtrustednews.in/surprise-inspection-by-chief-development-officer/इतना ही नहीं, जनपद के 27 थानों में से 25 थानों को भी प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है, जो गाज़ीपुर पुलिस की कार्यशैली, अनुशासन और जवाबदेही को दर्शाता है। इस सफलता के पीछे पुलिस अधीक्षक गाज़ीपुर की लगातार मॉनिटरिंग, प्रभावी नेतृत्व और शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर अपनाई गई गंभीर कार्यप्रणाली को प्रमुख कारण माना जा रहा है।पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक गाज़ीपुर के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में जनसुनवाई पोर्टल पर आने वाली शिकायतों की नियमित समीक्षा की जा रही है। इसके तहत सभी थाना प्रभारियों और संबंधित पुलिस अधिकारियों को शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।पुलिस कार्यालय में गठित आईजीआरएस सेल द्वारा जनसुनवाई पोर्टल से प्राप्त शिकायतों को संबंधित थानों पर ऑनलाइन प्रेषित किया जाता है। इसके बाद थाना स्तर पर शिकायतों की जांच कर समयबद्ध आख्या ऑनलाइन भेजी जाती है। खास बात यह है कि निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता से फीडबैक भी लिया जाता है, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि आवेदक पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट है या नहीं।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायतों के निस्तारण में केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि गुणवत्ता और पारदर्शिता को प्राथमिकता दी जा रही है। यही कारण है कि गाज़ीपुर पुलिस लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल करने में सफल रही है।जनपद में आईजीआरएस के माध्यम से शिकायतों के प्रभावी समाधान से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि भविष्य में भी इसी तरह जनता की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाता रहेगा।