गाड़ी की छिनैती कर गुंडा टेक्स वसूलने का वीडियो एवं ऑडियो हुवा वायरल

आजमगढ़ जिले में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो और कथित ऑडियो ने कानून व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में खुद को मेहनगर थाना क्षेत्र के फिनिहिनी निवासी मोनू चौहान, पुत्र अंगद चौहान बताने वाला युवक जहानगंज थाना क्षेत्र के टेलहुवा गांव निवासी अवधेश यादव पर बाइक छीनने, कथित अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाता दिखाई दे रहा है। हालांकि वायरल वीडियो और ऑडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और आरोपों की सत्यता की जांच होना बाकी है।वायरल वीडियो में युवक दावा करता है कि वह टेलहुवा गांव में एक शादी समारोह में गया था। वहीं उसकी बाइक कथित रूप से छीन ली गई। इसके बाद आरोप है कि उससे कई बार ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से बड़ी रकम वसूली गई। युवक का कहना है कि लगातार दबाव बनाकर उससे किस्तों में पैसे लिए गए।वीडियो में यह भी आरोप लगाया गया है कि मांगी गई पूरी रकम न देने पर ग्राम पंचायत टेलहुवा चकवली के प्रधान केदार यादव को कॉन्फ्रेंस कॉल पर जोड़कर भी उस पर दबाव बनाया गया। वीडियो में युवक खुद को डरा और सहमा हुआ बताते हुए कहता है कि उसे और उसके परिवार की जान को खतरा है तथा किसी भी समय उनके साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है।वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। लोग पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि यदि वायरल वीडियो में लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं यदि आरोप गलत हैं तो उसकी भी निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए।read more:https://pahaltoday.com/consumers-booked-for-gas-refill-booking/प्रदेश सरकार लगातार अपराध और माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई का दावा करती रही है। ऐसे में यह वायरल वीडियो प्रशासन के सामने भी कई सवाल खड़े कर रहा है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि आजमगढ़ पुलिस और जिला प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाते हैं और जांच के बाद सच्चाई क्या सामने आती है।फिलहाल पुलिस की ओर से इस वायरल वीडियो और कथित ऑडियो को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *