पटना चौराहे पर अज्ञात व्यक्ति की मौत, पहचान नहीं हो सकी, शव मर्चरी भेजा

बड़हलगंज थाना क्षेत्र के पटना चौराहे पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। लगभग 50 वर्षीय इस व्यक्ति का शव गुरुवार को देशी शराब की दुकान के पास बरामद हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हलगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।थानाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शराब की दुकान के मुनीम ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/मुनीम के अनुसार, यह अज्ञात व्यक्ति सड़क किनारे रहकर भीख मांगकर जीवन यापन करता था। वह 12 अगस्त को दुकान के पास नाले के किनारे फुटपाथ पर पड़ा था। 13 अगस्त को उसका शरीर अकड़ा हुआ पाया गया, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।पुलिस के मुताबिक, मृतक शराब पीने का आदी था और सड़क किनारे ही रहता था। पुलिस ने उसकी पहचान के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को मर्चरी भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *