लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के संवेदनशील एवं दूरदर्शी विचारों, सतत प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से आज जन भवन लखनऊ में निःशुल्क एचपीवी वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ के सहयोग से संपन्न हुआ। क्सीनेशन कैंप में आदर्श माध्यमिक विद्यालय, जन भवन में अध्ययनरत छात्राओं, शिक्षिक-शिक्षिकाओं की पुत्रियों तथा बालिका गृह (सिंधी खेड़ा) लखनऊ की बालिकाओं को निःशुल्क एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। इस अवसर पर कुल 96 बालिकाओं को यह वैक्सीन प्रदान की गई।read more:https://pahaltoday.com/traders-met-the-dm-regarding-various-problems-and-submitted-a-memorandum/एचपीवी वैक्सीन बालिकाओं को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस से होने वाले संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करती है, जो आगे चलकर गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर का प्रमुख कारण बन सकता है। इस दृष्टि से यह टीकाकरण बालिकाओं को गंभीर रोगों से बचाने तथा उनके स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। राज्यपाल जी के “रोकथाम उपचार से बेहतर है” के मूल विचार और बालिकाओं के स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप इस प्रकार के निःशुल्क टीकाकरण अभियानों को बढ़ावा मिल रहा है। उनका मानना है कि समय रहते जागरूकता एवं टीकाकरण के माध्यम से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की रोकथाम संभव है, और इसी सोच को साकार करने के लिए यह अभियान संचालित किया जा रहा है। कैंप के दौरान स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा उपस्थित बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन के महत्व एवं उससे होने वाले लाभों के संबंध में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर विशेष कार्याधिकारी राज्यपाल (अपर मुख्य सचिव स्तर) डॉ0 सुधीर महादेव बोबडे, विशेष सचिव राज्यपाल श्रीप्रकाश गुप्ता, किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ की कुलपति प्रो० सोनिया नित्यानंद, आदर्श माध्यमिक विद्यालय, जन भवन की शिक्षिकाएं, राजभवन के अधिकारी एवं कर्मचारीगण सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।