आजमगढ़ । आजमगढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृति और दबंगई का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन वज्रपात” के तहत थाना तरवां पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जो सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट साझा कर कथित गैंग से जुड़ाव दिखाने का प्रयास कर रहे थे।
पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की नियमित निगरानी के दौरान थाना क्षेत्र के पट्टीभिखारी गांव के दो युवकों की गतिविधियां सामने आईं। जांच में पाया गया कि दोनों युवक ऐसी पोस्ट प्रसारित कर रहे थे, जिससे क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा होने की आशंका थी।गिरफ्तार युवकों की पहचान आदित्य यादव (21 वर्ष) पुत्र रामजी यादव और शुभम यादव (20 वर्ष) पुत्र संतोष यादव निवासी ग्राम पट्टीभिखारी, थाना तरवां के रूप में हुई है।पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया। साथ ही सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग के संबंध में कड़ी चेतावनी भी दी गई।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर गैंग, हथियार, दबंगई या कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। “ऑपरेशन वज्रपात” का मुख्य उद्देश्य युवाओं में बढ़ रही गैंग संस्कृति, स्टंटबाजी और सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर प्रभावी रोक लगाना है।read more:https://pahaltoday.com/gujarat-prepares-for-centenary-commonwealth-games-donald-rukare-leads-team-to-visit/आजमगढ़ पुलिस ने आम नागरिकों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने की अपील करते हुए कहा है कि कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी पोस्ट या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।