20 किलो 430 ग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सोनभद्र। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पन्नूगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 20 किलो 430 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।read more:https://pahaltoday.com/aarohi-became-dm-for-a-day-boosted-the-morale-of-the-girl-students/
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक पन्नूगंज माधव सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार 5 जून को थाना पन्नूगंज की टीम कर्मनाशा नदी के पास संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान वाहन संख्या यूपी-64 बीबी-5578 मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल की सीट के बीच छिपाकर रखा गया कुल 20 किलो 430 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपितों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *