हत्या के मामले में दो बाल अपचारी संरक्षण में, हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद

सहारनपुर। कोतवाली देहात पुलिस ने लगभग डेढ़ माह पूर्व हुई हत्या की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया गया। मामले का खुलासा सोमवार को पुलिस लाइन स्थित नवीन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल ने किया। उन्होंने बताया कि 16 मई 2026 को ग्राम रसूलपुर, बेहट रोड निवासी मोहम्मद दिलशाद ने अपने भाई की हत्या किए जाने की रिपोर्ट कोतवाली देहात थाने में दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम को घटना के खुलासे के लिए लगाया गया। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने दो बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया गया।read more:https://pahaltoday.com/aarohi-became-dm-for-a-day-boosted-the-morale-of-the-girl-students/पुलिस ने दोनों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें किशोर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि जनपद में हत्या सहित सभी गंभीर अपराधों के शीघ्र खुलासे और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक हृदयनारायण सिंह, एसओजी प्रभारी राजीव सक्सेना, निरीक्षक सुनील शर्मा, निरीक्षक अमरपाल शर्मा, उपनिरीक्षक नीरज गुप्ता, निप्पी सिंह, स्वाट प्रभारी नीरज पंवार, उपनिरीक्षक अक्षय शर्मा सहित कोतवाली देहात पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम के अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *