पुरानी रंजिश में दो भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला

बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते दो भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। पीड़ित ने चार लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिधेगौर गांव निवासी दिनेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती रात करीब 11 बजे वह अपने भाई मोनू के साथ बरडीहा गांव से भोजन कर घर लौट रहे थे। रास्ते में पुरानी रंजिश के चलते दोपहिया वाहन पर सवार चार लोगों ने उन्हें रोका और गाली-गलौज करने लगे। दिनेश के अनुसार, आरोपियों ने लाठी-डंडों और अन्य वस्तुओं से उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच-बचाव करने आए उनके भाई मोनू को भी पीटा गया, जिससे वह भी घायल हो गए। आरोप है कि हमलावर जाते समय दोनों भाइयों को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
घटना के बाद दिनेश ने बड़हलगंज कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।read more:https://pahaltoday.com/tragic-road-accident-in-payagpur-young-water-supplier-dies-family-in-shock/  थानाध्यक्ष सुनील राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *