पयागपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: पानी सप्लायर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बहराइच (पयागपुर)। जिले के पयागपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पानी सप्लाई करने वाले युवक की मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, भूपगंज बाजार निवासी शंकर पुत्र शिव कुमार रोज की तरह फिल्टर पानी की डिलीवरी कर अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत डायल-112 को सूचना दी। पुलिस की मदद से घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पयागपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।read more:https://pahaltoday.com/women-and-girls-were-made-aware-under-mission-shakti-phase-5/शंकर अपने परिवार का मुख्य सहारा थे और पानी सप्लाई कर ही अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *