दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

बभनी, सोनभद्र। दहेज हत्या के एक मुकदमे में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को थाना बभनी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।read more:https://pahaltoday.com/shailendra-kumar-dwivedi-a-pharmacist-posted-at-the-community-health-center-visheshwarganj-became-the-district-president-of-the-health-department/पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव के नेतृत्व में बभनी पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार थाना बभनी में दर्ज दहेज हत्या से संबंधित मुकदमा संख्या 112/2026, धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को बुधवार सुबह गिरफ्तार किया गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कारीडाड़ आश्रम मोड़ के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में कन्हैया लाल गुप्ता (52 वर्ष) पुत्र स्व. रामप्रसाद तथा रामसजीवन गुप्ता (24 वर्ष) पुत्र कन्हैया लाल गुप्ता, निवासी ग्राम भंवर-द्वितीय मगरमाड़, थाना बभनी शामिल हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव, उपनिरीक्षक शिवमूरत यादव, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार सिंह, कांस्टेबल विपिन कुमार एवं कांस्टेबल नवनीत कुमार तिवारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *