भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर अपना दल एस ने दी श्रद्धांजलि

सोनभद्र। अपना दल (एस) सोनभद्र द्वारा बुधवार को सिल्थम पटना में भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रॉबर्ट्सगंज विधानसभा अध्यक्ष पुष्पराज सिंह पटेल ने की, जबकि संचालन जिला मीडिया सचिव विकास पटेल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुसूचित जाति/जनजाति मंच के जिलाध्यक्ष हरि प्रसाद धांगर उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में विधि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक चैबे, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश बियार, जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल, युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अहमद हसन अमन, कार्यकारी प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद पटेल दयालु, कार्यकारी प्रदेश सचिव आलोक पांडेय एवं अभिषेक पटेल सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।read more:https://pahaltoday.com/prerna-yatra-organized-on-mangal-pandey-martyrdom-day-and-bankim-chandra-chattopadhyays-death-anniversary/सभा के दौरान युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अहमद हसन अमन के प्रथम सोनभद्र आगमन पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। मुख्य अतिथि हरि प्रसाद धांगर ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं थे, बल्कि आदिवासी समाज के स्वाभिमान, अधिकार और सामाजिक न्याय के प्रतीक थे। उन्होंने अंग्रेजी शासन के दमन और शोषण के खिलाफ संघर्ष कर समाज में जागरूकता और आत्मसम्मान की भावना पैदा की। उनका बलिदान आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणाश्रोत है। वक्ताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन सामाजिक न्याय, स्वाभिमान और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए संघर्ष की प्रेरणा देता है। युवाओं को उनके आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण और जनसेवा में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम का समापन सामाजिक समरसता, संगठन सुदृढ़ीकरण एवं जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रवीण त्रिपाठी, शिब्बू शेख, जिला सचिव सतीश पटेल, विवेक कुमार पांडेय, सौरभ मौर्य, राकेश पटेल, संतोष कनौजिया, जिला मीडिया सचिव इं. नीरज सिंह पटेल, जिला कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल, जिला कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश पटेल, रामलाल प्रजापति, नंदू पटेल, युवा मंच जिलाध्यक्ष अंशु तिवारी, राहुल पांडेय, रविशंकर सिन्हा, आसिफ अहमद, आयुष कांत मिश्रा, लवकुश पटेल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *