*फिरोजाबाद*। थाना नारखी पुलिस ने जुआ विरोधी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए नगला हिम्मत से बड़ा गांव जाने वाले रास्ते से जुआ खेल रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 52 ताश के पत्ते और 2670 रुपये बरामद किए।पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर टीम ने मौके पर दबिश दी।readmore:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रमेशचंद पुत्र अंतराम निवासी बड़ा गांव, थाना नारखी और विकास कुमार उर्फ भवतोष पुत्र बाबूराम निवासी खोड़ा मड़ाका, थाना सहपऊ, हाथरस के रूप में हुई है।पुलिस ने बताया कि बरामद 2670 रुपये में 1120 रुपये मालफड़ और 1520 रुपये जामातलाशी के हैं। मामले में थाना नारखी पर मु0अ0सं0 335/2026 के तहत धारा 13 जी जुआ एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।