गाजियाबाद-मोदीनगर में मजदूर दिवस के अवसर पर शहर के लोगों ने प्रसिद्ध मजदूर नेता जयप्रकाश को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मोदी पोन फैक्ट्री के गेट पर स्थापित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया और उनके योगदान को नमन किया गया।read more:https://pahaltoday.com/save-birds-fortnight-workshop-concludes/कार्यक्रम में वक्ताओं ने मजदूर नेता जयप्रकाश के जीवन और उनके संघर्षों को याद करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन मजदूरों के हितों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने मजदूर वर्ग के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ी और हमेशा उनके सुख-दुख में साथ खड़े रहे। वक्ताओं ने कहा कि जयप्रकाश का मजदूरों के प्रति स्नेह, लगाव और समर्पण आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी विचारधारा और संघर्षों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
इस अवसर पर मजदूर नेता कुलदीप सैनी, योगेश महाकाल, राजवीर शर्मा, हिंदू समाज पार्टी के भावी प्रत्याशी अनिल जैन, मनोज जैन, युवराज डोडी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया